अमेरिकी युद्धमंत्रालय पेंटागन ने इस खबर की पुष्टि की है कि वह इस्राईल को गाइडेड बमों से लैस करेगा।
प्राप्त समाचारों के अनुसार पेंटागन ने घोषणा की है कि बोइंग कंपनी जायोनी शासन की वायु सेना को तीन हज़ार गाइडेड बमों से लैस करेगी। प्राप्त समाचारों के अनुसार इस पर ८ करोड़ २० लाख डालर खर्च आयेगा जिसके बाद जायोनी शासन ३ हज़ार गाइडेड बमों से लैस हो जायेगा। उल्लेखनीय है कि ये बम अपने लक्ष्य पर लगते हैं और जायोनी शासन ने ग़ज्ज़ा पट्टी के हालिया युद्ध में विस्तृत पैमाने पर इन बमों का प्रयोग किया है।
जायोनी समाचार पत्र हारेत्ज़ ने बुधवार को इस बात का रहस्योदघाटन किया था कि इस्राईल की वायु सेना तीन हज़ार गाइडेड बमों को खरीद रही है।
हालिया गज्जा युद्ध में इस्राईल के अपराधों पर विश्व समुदाय ने आपत्ति जताई थी इसके बावजूद फिलिस्तीनियों का जनसंहार करने के लिए इस्राईल के प्रति अमेरिका की सैनिक सहायता जारी है। ज्ञात रहे कि जायोनी शासन के पास ३०० से अधिक परमाणु वार हेड्स हैं जो पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए गम्भीर खतरा हैं।
27 नवंबर 2014 - 18:20
समाचार कोड: 654452
अमेरिकी युद्धमंत्रालय पेंटागन ने इस खबर की पुष्टि की है कि वह इस्राईल को गाइडेड बमों से लैस करेगा।